अनेक बीमारियों की एक दवा – “अजपा जप” योग

अनेक बीमारियों की एक दवा – “अजपा जप” योग

किशोर कुमार

सच्ची घटना है। जैसा कि आमतौर पर होता है, पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो गई। पर बात इतनी बढ़ी कि संबंध विच्छेद तक की नौबत आ गई। वैदिक योग के संन्यासी तक बात पहुंची। उन्होंने कलह की चर्चा किए बिना पति और पत्नी को अलग-अलग अजपा जप योग का अभ्यास कराया। मन शांत हो गया। नतीजा यह हुआ कि पति-पत्नी के बीच सुलह हो गई। मानसिक आरोग्यशाला के कई मरीज बेकाबू हो चुके थे। दवाएं बेअसर थी और अस्पताल प्रशासन के लिए उन्हें काबू में रखना मुश्किल हो गया था। योग विज्ञान के गुनी योगाचार्य से संपर्क साधा गया। काम टेढ़ा था। लिहाज समय ज्यादा लगा। पर अनियंत्रित मरीज न केवल शिथिल पड़ गए, बल्कि लंबे योगोपचार के बाद घर जाकर सामान्य जीवन जीने लगे।

ऐसे अनेक उदाहरण हैं कि खासतौर से मानसिक रोगों के उपचार में अजपा जप योग के चमत्कारिक परिणाम निकले। अजपा जप योग को लेकर विश्व के अनेक शोध संस्थानों में हुए शोधों के निष्कर्ष चौंकाने वाले हैं। साबित हो चुका है कि यह योग साधना अनिद्रा के शिकार मरीजों के लिए ट्रेंक्विलाइजर है तो हृदय रोगियों के लिए कोरेमिन। यदि सामान्य कारणों से सिर में दर्द है तो यह दर्द निवारक दवा का भी काम करता है। हिस्टीरिया और उच्च रक्तचाप के मरीजों पर इसका सकारात्मक प्रभाव है। पर सबसे चमकारिक असर है मोटापे की वजह से उत्पन्न बीमारियों के मामलों में है। अनुसंधानों से साबित हो चुका है कि अजपा जप योग मनुष्य के शरीर की चर्बी को डीकार्बोनाइजेशन करके जला देता है। मनुष्य के शरीर की चर्बी जलने से जिन प्रमुख गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलती हैवे हृदयकिडनीडायबिटीजऔर ब्लड प्रेशर से संबंधित हैं।

 

योग-निद्रा” योग के बाद अजपा जप” एक ऐसी सरल मगर बेहद महत्वपूर्ण योग साधना हैजो आध्यात्मिक चेतना के विकास के साथ ही घातक बीमारियों से मुक्ति दिलाने में मददगार है। बिहार योग विद्यालय के संस्थापक परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती ने इस योग पर देश-विदेश के अनेक शोध संस्थानो के साथ अपने अनुसंधान के परिणामों के आधार पर कहा था - अजपा का अभ्यास ठीक ढंग से और पूरी तत्परता से किया जाए तो यह हो नहीं सकता कि रोग ठीक न हो। मात्र अजपा के अभ्यास से मनुष्य काल और मृत्यु को जीत सकता है। तात्पर्य यह कि कोई कोई काल से प्रभावित हुए बिना रह सकता है और चाहे तो इच्छा मृत्यु को प्राप्त कर सकता है।

 

अनुसंधानकर्त्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि अजपा जप से अधिक मात्रा में प्राण-शक्ति आक्सीजन के जरिए शरीर में प्रवेश करती है। फिर वह सभी अंगों में प्रवाहित होती है। रक्त नाड़ियों में अधिक समय तक उसका ठहराव होता है। प्राण-शक्ति शरीर में ज्यादा होने से मनुष्य स्वस्थ्य और दीर्घायु होता है। वैसे तो प्राण-शक्ति हर आदमी के शरीर में प्रवाहित होती रहती है। पर जिसके शरीर में अधिक मात्रा में प्रवाहित होती हैवह स्वस्थ्य,प्रसन्नशांतसौम्य होते हैं। यदि कोई रोग लगा भी तो उसे ठीक होते देर नहीं लगती है।

 

कुछ बीमारियां ऐसी भी हैंजिनका चिकित्सा शास्त्र में उपाय नहीं है। जैसेमानसिक विकार यानी वैमनस्यईर्ष्या आदि। योग-निद्रा की तरह ही अजपा की क्रिया मनोकायिक है। अजपा जप मन को नियंत्रित करता है। विज्ञान की कसौटी पर साबित हो चुका है कि बीमारियों का कारण प्राय: मानसिक होता है। इसलिए योग विज्ञान दवाओं से पहले मन के उपचार पर बल देता है। अजपा जप शक्ति केंद्रों का भंडारगृह यानी सुषुम्ना नाड़ी में गर्मी पैदा करता है। इसके साथ ही बीमारियों पर वार शुरू हो जाता है।

 

बिहार योग विद्यालय के परमाचार्य परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जोर देकर कहते हैं कि अजपा का प्रयोग चिकित्सा की एक विधि के रूप में होना चाहिए। वह इस विधि का अनेक बार प्रयोग कर चुके हैं और हर बार आशातीत सफलता मिली। वह खुद भी और उनके गुरू स्वामी सत्यानंद सरस्वती भी यह मानते रहे हैं कि प्राणमय कोश और मनोमय कोश के विकारों को दूर करने में एलोपैथिकआयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं असमर्थ हैं। इनका अचूक इलाज तो यौगिक क्रियाओं के जरिए ही होगा। खासतौर से अजपा के जरिए।

 

अजपा जप योग की सबसे सरल किन्तु उच्च साधाना है। व्यस्त जीवन शैली के कारण यौगिक अभ्यास करने के लिए वक्त निकालना मुश्किल होता है। इसलिए मानसिक रोगों के उपचार, भावनात्मक संतुलन और शारीरिक शिथलीकरण के लिए अजपा जप योग की सरल पद्धति का प्रतिपादन किया जा चुका है। मन के प्रबंधन के लिए इस योग का आश्रय लेना समय की मांग है।  

(किशोर कुमार वरिष्‍ठ पत्रकार हैं। योग एवं अध्‍यात्‍म पर नियमित रूप से लेखन करते हैं।)

इसे भी पढ़े: वीरभद्रासन से घटती है पेट की चर्बी

हाई बीपी के मरीज न करें कपालभाति प्राणायाम

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।